मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने साहित्यकारह डॉo कन्हैया सिंह के निधन पर जताया शोक

आजमगढ़। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जनपद के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास ठण्डी सड़क, मड़या पर पहुँचे जहाँ डॉ0 साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बँधाया और कहा कि,"डॉ0 साहब एक राष्ट्रवादी चिंतक और महान कलमकार थे, केवल जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए थाती थे। उनके राष्ट्रवादी चिंतन और साहित्य को संजोने के लिए गंभीर प्रयास किया जाएगा जिससे उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का लाभ सम्पूर्ण समाज को मिल सके।उ नका जाना राष्ट्र,समाज और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
डॉ0 कन्हैया सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके पौत्र डॉ0 विनम्रसेन सिंह,सहायक आचार्य, हिंदी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय को उन्होंने सांत्वना देते हुए डॉ0 कन्हैया सिंह के चिंतन को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।परिवार में,डॉ0 साहब के पुत्र चित्रसेन सिंह,पुत्रवधु डॉ0 अरुणिमा गौतम,पुत्री रंजना सिंह,बड़े पौत्र विनीत सिंह,पौत्री डॉ0 विदिशा सिंह, पौत्रवधुयें रोशनी सिंह,निवेदिता सिंह,भतीजे डॉ0 पंकज सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने डॉ0 साहब के प्रपौत्र विश्रुत,प्रपौत्री भूमि,क्षिति,यशी को दुलारा और उनकी शिक्षा दीक्षा की जानकारी ली।मुख्यमंत्री के साथ सदर संसद दिनेशलाल यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा,सहजानंद राय,शासकीय अधिवक्ता रामकृष्ण मिश्रा,सहायक शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह,शौर्य प्रताप सिंह,प्रत्युष कुमार सिंह,जिलाधकारी, मंडलायुक्त और प्रशासनिक अमला मौजूद था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ