बसपा को लगा झटका, संगीता हुई भाजपाई
आजमगढ़। जनपद की लालगंज लोक सभा से बसपा की सांसद संगीता आजाद ने सोमवार को सभी चचार्ओं पर विराम लगाते हुए बसपा से नाता तोड़ भाजपा से नाता जोड़ लिया है। संगीता आजाद के काफी समय से भाजपा में जाने की चर्चा होती रही है। लेकिन लालगंज लोक सभा से भाजपा के द्वारा नीलम सोनकर को लोक सभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संगीता आजाद का भाजपा में जाने की चर्चा पर विराम लगते हुंए एक बार बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरो पर थी।
लेकिन सोमवार को बसपा सांसद ने सभी चचार्ओं पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी की उपस्थित में भाजपा का दामन थाम लिया। संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने से जहां सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज की राह कठिन होती हुई दिखाई दे रही है वही नीलम सोनकर के लिए संगीता आजाद का भाजपा में आना तोहफे से कम नहीं है।
0 टिप्पणियाँ