पटना/बिहार। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई। अब मै यह तय करूँगा की कहा जाना हैं। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ऐलान किया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा की 5-6 दिन पहले ही मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था कि मै तब तक इंतजार करूँगा, जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती। मैंने बहुत ईमानदारी के साथ NDA की सेवा की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बहुत बड़े नेता है, लेकिन मेरे साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी हुई है। इसलिए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।
0 टिप्पणियाँ