आजमगढ़। जनपद में आम जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अनिल कुमार चौहान को टिकट दे दिया है। वर्तमान में यह पार्टी के जिलाध्यक्ष है इन्होंने चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। यह भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ सदर सीट से चुनाव लडेंगे। अनिल चौहान का कहना है की निरहुआ गाजीपुर और धर्मेंद्र मैनपुरी से आकर यहां चुनाव लड़ रहे है। जनपद को अगर बचाना है तो इन्हे हटाना होगा। अब यहां के लोगो को बाहरी नही यही के लोकल सांसद की जरूरत है। कहा की जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त करना ही मेरा पहला प्रयास होगा।
0 टिप्पणियाँ