वृक्षारोपण कर सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद माननीय- अखिलेश यादव जी का 51वां जन्मदिन केक काटकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया और विचार गोष्ठी की गई। विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता और विधायक आलम बदी आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने अपनी सरकार में जनता के लिए सामाजिक न्याय उत्थान का काम किया है उनके विकास कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, छात्रों,नौजवानों, किसानों, महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा कार्य किया है और जनपद-आजमगढ़ में विकास कार्य पर एक-एक ईंट पर समाजवादी पार्टी का नाम लिखा हुआ है।
 पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी ने हमेशा सदन में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्यायऔर अत्याचार के खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा अपनी आवाज को बुलंद करते रहते हैं। लोकसभा के चुनाव में पी.डी.ए का नारा देकर सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अखिलेश यादव जी ने हमेशा कार्य किया है जिनके विकास कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
और कुंवर सिंह उद्यान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस वृक्षारोपण के रूप में  पीपल, पाकड़ और नीम का पेड़ लगाकर मनाया गया।
जनपद- आजमगढ़ के सभी सम्मानित
नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु होने की कामना किया।  कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष- विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, डॉ हरिराम सिंह यादव, सोमनाथ यादव, राम आसरे चौहान, सुरेन्द्र बहादुर सिंह यादव,वसीमुद्दीन अहमद, राज नारायण यादव, अशोक यादव भोला, अजय यादव, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, द्रोपती पाण्डेय, शीला यादव, संतोष कुमार गौतम, दुर्गेश यादव, कुनाल मौर्या, कैफी आजमी, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की पत्नी सीता देवी, राजेश यादव, जोरार खान, जगदीश प्रसाद, जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव,सिंगारी गौतम,निशांत राय टीपू,शिवम सिंह भुनेश्वरी, कमलेश यादव गायक,गामा पहलवान, रविन्द्र कुमार एडवोकेट आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ