तमंचा वह जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार





थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-
         थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा आज शनिवार को अभियुक्त जैनुल आबदीन पुत्र मो0 शरीफ खाँ निवासी ग्राम डिलवन थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 633/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद-                                                     
              थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 398/2024 धारा 3(5) /109/324(/115(2) /117(2) /333/351(2)/110 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.नीरज 2. पंकज पुत्रगण कौशल किशोर 3. कौशल किशोर पुत्र रामदुलारे निवासीगण रामपुर मजरे सराय पाण्डेय थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से घटना में प्रयुक्त  02 अदद लाठी बरामद की गयी ।
*थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
            थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवम जायसवाल पुत्र स्व0 बालकराम निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ( थाना रामनगर से जिला बदर) जिसे जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आदेश के तहत छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था। अभियुक्त द्वारा उक्त आदेश का उल्लघंन करने पर आज दिनांक 16.11.2024 को लालपुर करौता बाजार से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 747/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत किया गया।  

*थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 18 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद-*
            थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.11.2024 को अभियुक्त रामपाल पुत्र लक्षिमन नीवासी ग्राम कुडिलवा मजरे शाहपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 632/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ