आजमगढ़। जनपद के तहबरपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 75 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हर वर्ग के लोग सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष, लालगंज,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हर गरीब के लिए है। और हर जातियों के लिए है। इसमें जाति पात का भेद नहीं है। यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है।
संवाददाता: दीपक भारती
0 टिप्पणियाँ