लोहे की राड से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। स्थानीय थाने के उप निरीक्षक मनीष मिश्र ने वांछित आरोपियों अनुराग सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह, आकांक्षा सिंह पुत्री इन्द्रजीत सिंह और शीला सिंह पत्नी इन्द्रजीत सिंह निवासीगण सुलेमापुर थाना पवई को उनके घर से समय लगभग 7 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर घटना में पयुक्त लोहे की राड को बरामद किया गया।
 गिरफ्तार आरोपियो का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। बता दें कि पीड़ित सुधीर सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि 24 अक्टूबर 2024 को तहरीर दी थी कि शाम को समय लगभग 4 बजे आरोपियों अनुराग सिंह, आकाश सिंह पुत्रगण इन्द्रजीत सिंह, आकांक्षा सिंह पुत्री इन्द्रजीत सिंह व शीला सिंह पत्नी इन्द्रजीत सिंह निवासीगण सुलेमापुर थाना पवई द्वारा पीड़ित के पिता महेन्द्र प्रताप सिंह जो कि पड़ोस के इन्द्रजीत सिंह व रणजीत सिंह के बीच के विवाद में बीच-बचाव कर रहे थें को उग्र होकर लाठी डण्डे, र्इंट-पत्थर व धारदार लोहे की राड से मारने लगे जिससे गम्भीर चोटें आने के कारण वे मौके पर बेहोश हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ