महिला एसडीओ और जेई संजीव दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं। संजीव महिला एसडीओ के अधीनस्थ जेई है।8 अप्रैल को बुलंदशहर के 30 बिजली विभाग के जेई लखनऊ में प्रदर्शन के लिए गए थे। इस दौरान बस में कर्मचारी ‘दे दे प्यार दे’ गाने पर डांस कर रहे थे और जेई संजीव कुमार ने भी डांस किया। इस दौरान संजीव ने महिला एसडीओ का नाम लेकर गाने पर ठुमके लगाए।वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही बस में ‘दे दे प्यार दे’ गाना बजता है, एक जेई सीट से उठकर डांस करने लगता है। वह जेई संजीव को भी खींच लेता है और दोनों डांस करने लगते हैं। इसके बाद 4-5 जेई और डांस में शामिल हो जाते हैं। इसी बीच संजीव सीट पर बैठ जाता है। वह महिला एसडीओ का नाम लेकर हाथ उठाकर डांस करने लगा, लेकिन किसी ने उसे रोका नहीं, बल्कि तालियां बजाकर उसका साथ दिया।कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया और महिला एसडीओ को भेज दिया। वीडियो देखकर महिला अफसर ने मेरठ जाकर एमडी ईशा दुहन से शिकायत की, जिसमें उन्होंने कहा कि वीडियो से उनकी मानहानि हुई है।इसके बाद, एमडी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की और शनिवार को रिपोर्ट के आधार पर संजीव को दोषी पाया। एमडी ने तुरंत संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया।
0 टिप्पणियाँ