वक्फ की संपत्ति पर कोई नजर उठाकर देखा तो उसकी आंखें निकाल लेंगे और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। : सांसद बापी हलदर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संसोधन अधिनियम को लेकर हिंसा हुई है। इसमें तीन लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसी बीच, ममता बनर्जी के सांसद बापी हलदर ने बड़ा ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वक्फ की संपत्ति एक विशेष समुदाय की संपत्ति है, अगर इस पर कोई नजर उठाकर देखा तो उसकी आंखें निकाल लेंगे और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की है। मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों को कट्टरपंथी कहा और दावा किया कि यह प्रदर्शनकारी हिंदुओं के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीएसएफ के जवानों पर पेट्रोल बम तक फेंक रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ