सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उक्त समस्त पीआरवी जनपद को प्रदान की गई।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के माध्यम से त्वरित नागरिक सेवायें उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ को 09 अदद नये दो पहिया पीआरवी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0 112 द्वारा आवंटित किये गये है। वर्तमान में जनपद में कुल 52 अदद चार पहिया तथा 17 अदद दो पहिया पीआरवी क्रियाशील है। शुक्रवार को नये प्राप्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के द्वारा सभी 09 दो पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर उनके आवंटित स्थानों हेतु रवाना किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाओं जैसे पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, रात्रि सुरक्षा सेवा से सम्बन्धित आमजन/जनमानस को तत्काल सेवा प्रदान करने/सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उक्त समस्त पीआरवी जनपद आजमगढ को प्रदान की गई है। जिससे जनपद के नागरिक आपातकालीन हेल्पलाईन 112 का सही समय पर प्रयोग कर यू0पी0 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से किसी भी समय सुरक्षा/सेवा प्राप्त कर सकते है। नई प्राप्त दो पहिया में से कोतवाली-06, देवगांव-01, तहबरपुर -01 तथा अहरौला-01 को पीआरवी आवंटित की गई है जो उक्त थाना क्षेत्रो में रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य करेगे। साथ ही साथ जनपद में संचालित 29 अदद पुरानी चार पहिया पीआरवी को गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये वाटर कैन वितरण किया गया है जिससे पीआरवी कर्म0गणों को पेयजल के लिये किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
नई दो पहिया पीआरवी का व्यवस्थापन
क्र0सं0 पीआरवी थाना क्षेत्र
1 पीआरवी 7143 थाना देवगांव
2 पीआरवी 7144 थान कोतवाली
3 पीआरवी 7145 थाना कोतवाली
4 पीआरवी 7146 थाना तहबरपुर
5 पीआरवी 7147 थाना कोतवाली
6 पीआरवी 7148 थाना कोतवाली
7 पीआरवी 7149 थाना कोतवाली
8 पीआरवी 7150 थाना कोतवाली
9 पीआरवी 7151 थाना अहरौला
0 टिप्पणियाँ