बिहार में बसपा की सरकार बनते ही प्रदेश से खत्म होगी गुंडागर्दी, होगा चहुमुखी विकास : अनिल कुमार पटेल

संगठनात्मक समीक्षा बैठक में बसपा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने के लिए लिया संकल्प! 
 एकजुटता के साथ कार्यकर्ताओं घर-घर पहुंचाएंगे बस्तर का संदेश! 
औरंगाबाद/बिहार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में औरंगाबाद जनपद अंतर्गत नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण में संगठनात्मक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर बहुजन समाज पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता के साथ समाज के हर वर्ग तक बसपा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा कर उसे और मजबूत बनाना था। बैठक में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेशनल कोऑर्डिनेटर व बिहार प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने  आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए  कहां की  जैसे ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी, प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म होगी। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और बसपा की नीतियों और बसपा सरकार में हुए कार्यों को बताएं। इस संघटनात्मक बैठक मे भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ