बसपा नेता का सपा भाजपा पर बड़ा हमला, सपा जाति तो भाजपा करती है धर्म की राजनीति: डॉ.मेघराज सिंह

 2027 में बनेगी बहुजन समाज पार्टी की सरकार, सभी को मिलेगा शिक्षा और रोजगार

 कांशीराम व आयरन लेडी बहन मायावती ने बड़ी मुश्किल से बसपा रुपी बड़े पेड़ को अपने खून पसीने से सींचक बड़ा किया है: सहारनपुर मुख्य मंडल कोर्डिनेटर

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी मण्डल कार्यालय सहारनपुर पर जिला संगठन की एक मुख्य समीक्षा मिटिंग आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे मुख्य मण्डल कोर्डिनेटर पूर्व एमएलसी डॉ.मेघराज सिंह जरावरे रहे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई साथ ही अपने अपने क्षेत्र में बसपा को धरातल पर उतारकर आम लोगो को बसपा की नीतियों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए मुख्य मंडल समन्वयक डॉ मेघराज सिंह ने कहा की बसपा के करवा को मान्यवर श्री कांशीराम व आयरन लेडी बहन मायावती ने बड़ी मुश्किल से बसपा रुपी बड़े पेड़ को अपने खून पसीने से सींचक बड़ा किया है। हम सभी को पूरे तन मन धन के साथ, बहुजन समाज पार्टी के करवा को आगे बढ़ाना है, और 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनानी है। 2012 में बसपा की सरकार जाने के बाद से जिस तरह से दलितों, पिछड़ो व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है, इससे साफ साबित होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं के आगे नस-मस्तक है। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगल राज्य कायम है, इसी क्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है तो वहीं समाजवादी पार्टी जाति के नाम पर राजनीति करती है। एक धर्म विरोधी है तो दूसरी जाति विरोधी। केवल बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है  जो कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती है।
इस अवसर पर राजेश प्रधान, जनेश्वर प्रसाद जिला अध्यक्ष मा.जगपाल सिंह, ननौता जिला सहारनपुर की समस्त टीम जिला प्रभारी एवं सातों विधान सभा प्रभारी, विधान सभा अध्यक्ष की समस्त टीम मोजूद रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ