Azamgarh: दहेज हत्या में फरार चल रहे दो वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़। अतरौलिया थाने के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने शनिवार को दहेज हत्या में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों श्यामू पुत्र रामदरश प्रजापति उम्र 28 वर्ष व रामदरश प्रजापति पुत्र लुरखुर उम्र 54 वर्ष निवासीगण भैरोपुर दरगाह थाना अतरौलिया को सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया के पास से समय लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
ज्ञात हो कि पीड़ित मधिकराम पुत्र स्व० मुकादम प्रजापति निवासी थाना अहरौला ने थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दी थी कि उसकी भतीजी सुप्रिया प्रजापति की शादी श्यामू के साथ छ: वर्ष पूर्व में हुई थी। उसको उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थें, दहेज न मिलने पर उसके पति श्यामू पुत्र रामदरश, ससुर रामदरश पुत्र लुरखुर, ननद चंदा, चन्द्रावती पुत्रीगण रामदरश निवासीगण भैरोपुर दरगाह ने मेरी भतीजी को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ