BREKING News : राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की अचानक तबीयत बिगड़ी।


पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के दौरे पर गए थे गुलाम नबी आज़ाद।

हालत स्थिर है, लेकिन वो शायद अपनी यात्रा बीच में छोड़कर लौट सकते हैं भारत।

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वो इन दिनों पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के दौरे पर गए थे। लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें कुवैत के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अभी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वो शायद अपनी यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौट सकते हैं। गुलाम नबी आजाद, बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले एक सांसद डेलिगेशन के साथ गए थे। ये डेलिगेशन "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में जानकारी देने के लिए कई देशों की यात्रा कर रहा है। ये दल सऊदी अरब भी गया था और आगे अल्जीरिया जाने वाला था। लेकिन अब गुलाम नबी आजाद का वापस लौटना लगभग तय माना जा रहा है। बैजयंत पांडा ने खुद बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन घबराने की बात नहीं है उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ