सपा की दोहरी रणनीति पर उठे सवाल,राजनीतिक माहौल गरमाया।
सपा किसके साथ खड़ी है—न्याय के पक्ष में या अपराधियों के साथ?
क्या अखिलेश यादव देंगे जवाब?
कौशांबी। जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) के डेलिगेशन को पाल समाज के लोगों ने तीखे सवालों के घेरे में ले लिया। एक युवक ने सपा प्रतिनिधियों से सीधा सवाल किया—"अखिलेश यादव को अपना स्टैंड क्लियर करना होगा, अन्यथा हमें उनकी जरूरत नहीं। हमारा समाज सक्षम है।" इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवाद की जड़ अखिलेश यादव के पहले दिए गए बयान से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार पर ही सवाल उठाए थे। इसके बाद सपा ने इस मुद्दे पर दो अलग-अलग डेलिगेशन भेजे, जिससे पाल समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। समाज के लोगों ने इसे संदेह की नजर से देखा और सपा की मंशा पर सवाल उठाए।
इस घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पाल समाज के लोग स्पष्ट जवाब चाहते हैं कि सपा किसके साथ खड़ी है—न्याय के पक्ष में या अपराधियों के साथ? अखिलेश यादव की चुप्पी और सपा की दोहरी रणनीति ने समाज में नाराजगी बढ़ा दी है।
अब सवाल यह है कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाएंगे? क्या वे पाल समाज की भावनाओं को समझते हुए कोई स्पष्ट बयान देंगे, या फिर यह विवाद सपा की राजनीतिक स्थिति को और कमजोर करेगा?[
0 टिप्पणियाँ