शहाबुद्दीनपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने मामला संभाला



आजमगढ़! जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर स्थित सिफा हॉस्पिटल मे डिलीवरी के लिए बृहस्पतिवार को प्रिया गुप्ता को भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों द्वारा डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। जिसको लेकर मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा अस्पताल के सामने रोड को जाम किया गया। मौके पर सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय फोर्स पहुंचकर जाम को समाप्त कराये और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर चले गए। परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस मामले पर सीएमओ अशोक कुमार को भी सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर डिप्टी सीएमओ को भेजने की बात कही। मृतका प्रिया गुप्ता उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी शुभम गुप्ता का ननिहाल बिलरियागंज थाना स्थित चेवता गांव में था। प्रिया गुप्ता की शादी 2023 में शुभम गुप्ता के साथ हुई थी। यह प्रिया गुप्ता का पहला बच्चा था। प्रिया गुप्ता का परिवार मूल रूप से लुधियाना में रहता है। मायका मऊ जनपद के अमिला गांव में है। मृतका के पिता का नाम संजय गुप्ता है। परिजनों द्वारा बृहस्पतिवार को शिफा हॉस्पिटल में प्रिया गुप्ता को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डिलीवरी कराने के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा लापरवाही की गई है मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक परिजन और रिश्तेदार हॉस्पिटल गेट के पास मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ