जमीन की पैमाइश कराई तो साफ हुआ कि सत्यपाल ने तय सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा कर रखा है।
संवाददाता - योगेश कुमार
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में जमीन पर कब्जा रोकने की कोशिश करना एक महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला पर ईंटों और फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़िता कनीज फातिमा सीमा ने बताया कि उसने सत्यपाल नामक व्यक्ति को अपनी कुछ जमीन बेची थी, लेकिन वह अब उससे ज्यादा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। जब कनीज फातिमा ने जमीन की पैमाइश कराई तो साफ हुआ कि सत्यपाल ने तय सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा कर रखा है।जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो सत्यपाल सहित चार लोगों ने उस पर और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का कहना है कि वह उस जमीन पर ओल्ड एज होम बनाना चाहती हैं, लेकिन दबंग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और कब्जा करना चाहते हैं।पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी सत्यपाल अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़िता का आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी ने सत्यपाल को बुजुर्ग बताते हुए गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया।
कनीज फातिमा सीमा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।
0 टिप्पणियाँ