BREKING NEWS: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में, समर्थको में चिंता।

चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। 
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती किया गया है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, कि सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर चिंता का माहौल है। पार्टी के कुछ प्रमुख नेता अस्पताल पहुंच सकते हैं।  अस्पताल के बाहर जमा हुए कांग्रेस समर्थकों ने कहा, "हम सोनिया जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वे पार्टी और देश की एक महत्वपूर्ण नेता हैं।" अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। स्थिति पर नज़र बनाए रखते हुए हम आपको हर अपडेट देते रहेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ