BREKING NEWS : देवर के प्रेम में विवाहिता ने शादी से इनकार करने पर किया आत्महत्या का प्रयास।

रायबरेली की घटना ने रिश्तों की मर्यादा, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबावों पर खड़े किए सवाल।

रायबरेली, यूपी।  जिले से आई एक घटना ने पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक मर्यादाओं और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। एक महिला, जो 14 वर्षों से विवाहित है, अपने देवर के प्रेम में इस कदर डूब गई कि जब उसने शादी से इनकार किया, तो महिला ने आत्महत्या का प्रयास कर डाला। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 34 वर्षीय महिला का विवाह एक किसान से हुआ था। पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन हाल ही में महिला अपने देवर के प्रति आकर्षित हो गई। देवर पहले से शादीशुदा था और उसने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यह इनकार महिला को इतना आहत कर गया कि वह राजघाट पुलिस चौकी के पास सई नदी में कूदकर जान देने पहुंच गई। सौभाग्यवश, पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया।
पुलिस की तत्परता ने बचाई जान
मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह और दिनेश सिंह की सतर्कता से महिला को नदी में कूदने से रोका गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति और परिजनों को बुलाकर स्थिति को संभाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ