आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक धीरेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में की गई।
28 फरवरी 2025 को क्षेत्र गश्त के दौरान उपनिरीक्षक धर्मराज यादव और पुलिस बल ने एक पीकअप वाहन को रोका जिसमें क्रूरता पूर्वक 03 बैल और 01 प्रतिबंधित पशु को वध हेतु ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, और पीछा करने पर पीकअप पलट गई। चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 91/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
23 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त के गांव में दबिश दी, जहां वह अपने घर पर मौजूद मिला। पूछताछ के बाद उसे समय करीब 19:05 बजे हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह
- कांस्टेबल आलोक रंजन
- कांस्टेबल मनीष यादव
0 टिप्पणियाँ