अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे — राष्ट्रसेवा की अमिट छवि"
जहाँ अटल की सोच, वहाँ भारत की शक्ति"
श्रद्धा के पुष्प, संकल्प की ज्योति — अटल जी को समर्पित
"विचारों में अटल, नेतृत्व में अद्वितीय — भारत रत्न को नमन"
संवाददाता -मनीष कुमार गौतम, आजमगढ़
आजमगढ़:भारती जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आज जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया। ध्रुव सिंह ने कहा, “अटल जी न केवल भाजपा के संस्थापक सदस्य और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, बल्कि उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि विरोधी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाते थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें नमन करते हैं।” इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल, श्रीकृष्ण पाल, हरबंस मिश्रा, पूनम सिंह, पवन सिंह, मुन्ना, बृजेश यादव, सुजीत सिंह, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, प्रवीण सिंह, विवेक निषाद, मिथिलेश चौरसिया, विशाल श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, रमेश सैनी, संतोष चौहान, मुंशी निषाद, अभिषेक गुप्ता, और गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में अटल जी के विचारों और कविताओं को भी साझा किया गया, जिससे युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
0 टिप्पणियाँ