राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ. इरफान अहमद का आजमगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत!

संवाददाता-अबुल कैश, फरिहा, आजमगढ़।
डॉ. इरफान अहमद की उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद के लिए गर्व का विषय है। 
फरिहा, आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में आजमगढ़ जनपद के सुराई गांव निवासी डॉ. इरफान अहमद को "राष्ट्रीय गौरव सम्मान" से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में क्षार सूत्र विधि के माध्यम से रोग निवारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. इरफान अहमद, फैजी मेमोरियल हॉस्पिटल (फरिहा रेलवे क्रॉसिंग) के प्रमुख चिकित्सक हैं। उनके कार्यों को देशभर में सराहा गया, और वाईएसएसआर फाउंडेशन के अध्यक्ष कमल चौधरी के नेतृत्व में चयनित 100 प्रेरणादायक व्यक्तियों में उनका नाम शामिल हुआ। 15 अगस्त को सम्मान प्राप्त करने के बाद जब डॉ. इरफान अपने गृह जनपद लौटे, तो सरायमीर रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन से शुरू हुआ स्वागत काफिला संजरपुर, खुदादादपुर, असीलपुर, फरिहा ईदगाह और फरिहा बाजार होते हुए पूरे क्षेत्र में उमंग और उत्साह का संदेश फैलाता रहा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय जनता, समाजसेवी, चिकित्सक और पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वागत समारोह में शामिल प्रमुख हस्तियों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर सलमान फैजी, प्रकाश यादव, इलियास अहमद, अबुल कैश फैजी, बाल गोविंद यादव, कमलेश यादव, अशोक यादव, रूमान अहमद, हरिद्वार यादव, ग्राम प्रधान सुराई विनोद कुमार, पूर्व प्रधान डुगडुगवा मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर सैफुल्लाह, डॉक्टर अजहरुद्दीन, अबू सहमा, मोहम्मद कैफ, अल्तमश फैजी, अबू बकर खान (फरिहा प्रधान), जावेद अहमद, मोहम्मद लईक शेरवानी और मोहम्मद तालिब प्रमुख रहे। डॉ. इरफान अहमद की उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनका सम्मान समाजसेवा और आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ