भारती जनता पार्टी द्वारा निकली गईं जनपदभर में भव्य तिरंगा यात्रा।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया आजमगढ़ नगर मंडल में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में निकली जो गांधी तिराहा, त्रिमूर्ति तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, अग्रसेन चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान में समाप्त हुई। हाफिजपुर मंडल में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष सिंह के नेतृत्व मे, चक्रपानपुर मंडल मे मुख्य अतिथि आर पी राय के नेतृत्व में बोरिया मंडल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान के नेतृत्व में
 जीयनपुर मंडल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वन्दना सिंह के नेतृत्व में बिलरियागंज मंडल में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रमेश यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। 
  इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रति वर्ष करती है आज मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। आज नगर मंडल में अम्बेडकर पार्क स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई किया गया और उसके बाद भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व आमजन हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाते हुए भारी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत श्रीवास्तव हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह, अवनीश मिश्रा अजय सिंह विनय प्रकाश गुप्ता मयंक गुप्ता बबीता जसरा सरिया मिथिलेश चौरसिया अवनीश चतुर्वेदी नरेंद्र सिंह डॉक्टर श्याम नारायण सिंह प्रवीण सिंह धर्मेंद्र सिंहनीरज सिंह बबल मद्धेशिया सुधीर गुप्ता योगेंद्र यादव अखिलेश चौधरी विवेक निषाद मुंशी निषाद संतोष चौहान मोनू विश्वकर्मा अभिषेक गुप्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ