एंकर अभय तिवारी ने दादी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की!
मंडलीय जिला चिकित्सालय में करीब 200 मरीजों को वितरित किए फल!
संवाददाता -धीरज वर्मा चौक आजमगढ़
आजमगढ़ : सहित पूरे पूर्वांचल में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके लोकप्रिय मंच संचालक एंकर अभय तिवारी ने अपनी दादी स्व. विमला तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसके तहत उन्होंने मतौलीपुर स्थित अपने आवास पर परिवारजनों के साथ दादी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर लगभग 200 मरीजों में फल वितरित किए। भावुक माहौल के बीच उन्होंने कहा कि घर में बुजुर्ग न हों तो घर घर नहीं रहता और आज का दिन उनके लिए अत्यंत संवेदनशील है क्योंकि दादी के जाने के दो वर्ष बीतने के बाद भी उनका आशीर्वाद ही उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा बैजनाथ जी पीजी कॉलेज के प्रबंधक संजय कुमार राय उपस्थित रहे, जबकि द मिडिएटर इन्फो मीडिया के उप प्रबंधक जगदंबा उपाध्याय, प्रधान उज्जवल पाठक, प्रवीण उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, आकाश राय, अंगद उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, शिवम् राय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ