आजमगढ़ : सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन की अपील, सुरक्षित सफर का दिया गया संदेश।

सड़क सुरक्षा माह का मुख्य संदेश “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प” बताया गया, वहीं यह भी दोहराया गया कि जीवन अमूल्य है और इसे लापरवाही में नहीं गंवाना चाहिए।
संवाददाता-धीरज वर्मा चौक आजमगढ़ 
आजमगढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा माह का मुख्य संदेश “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प” बताया गया, वहीं यह भी दोहराया गया कि जीवन अमूल्य है और इसे लापरवाही में नहीं गंवाना चाहिए। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और शराब के नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।
यातायात विभाग की ओर से यह भी जागरूक किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, पैदल चलते समय सड़क के बाईं ओर चलें और सभी यातायात संकेतों व नियमों का सख्ती से पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी केवल कानूनी अपराध नहीं है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है। परिवहन विभाग, आजमगढ़ के सौजन्य से चलाए जा रहे इस अभियान में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर आरटीओ प्रबंधक सुनील दत्त, एआरटीओ अतुल यादव, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव, ई-रिक्शा अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक तथा वन विभाग के नवीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ