उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की ईमानदारी और न्यायप्रियता की क्षेत्र में हो रही सराहना।

निजामाबाद तहसील में पहली बार जनता को मिल रहा त्वरित और निष्पक्ष न्याय।
गरीबों व असहायों की समस्याओं के समाधान से क्षेत्रवासियों में खुशी।
संवाददाता- अबुल कैश 
निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की ईमानदारी और न्यायप्रिय कार्यशैली की इन दिनों क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहली बार तहसील में ऐसे अधिकारी की तैनाती हुई है, जो आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका निष्पक्ष समाधान करते हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उपजिलाधिकारी के आने के बाद गरीबों, असहायों और पीड़ितों की आवाज सुनी जा रही है। असनी ग्रामसभा के स्टॉमर गंज के पूर्व प्रधान मेवालाल पासवान, शिवप्रसाद पासवान, इंदल पासवान, असनी के लालचंद यादव, कोमल यादव, लल्ला यादव, जमीन कटघर के रामजी पांडेय, राजेश पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, मोनू पांडेय, चकिया के सीताराम यादव, पंचानन यादव, निजामाबाद के राजेंद्र सोनकर, रवि पाठक, दिनेश सोनकर, बाबूलाल सोनकर सहित अन्य लोगों ने बताया कि उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के कार्यकाल में न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। लोगों का कहना है कि समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका त्वरित निदान भी किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और क्षेत्रवासी खुद को सुरक्षित व संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ