महाशिवरात्रि पर हैदराबाद के काजीपेट, खानापुर में शिवभक्ति का सैलाब।


शिवालय में जलाभिषेक व विशेष पूजा, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र।
‘शिव आराधना से मिलता है आशीर्वाद और आत्मिक शांति’
तेलंगाना। हैदराबाद जनपद के नरसिंह थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपेट, खानापुर ग्राम सभा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थित शिवालय में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर विधिवत पूजा-पाठ किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।क्षेत्रवासियों, कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने मिलकर की सामूहिक आराधना।
महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ आसपास स्थित कंपनियों के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। शिव भक्तों ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-पाठ करने से भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और मन को गहन शांति मिलती है। इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से सोल्डु तिवारी, शंकर किरन, अजीत, गुड्डू पासवान, राहुल यादव, गोरख पासवान, अजय राजवार, धीरेन्द्र सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ