आजमगढ़ : भूमि विवाद में बढ़ा तनाव, महिला पुलिस से खींचतान का वीडियो वायरल।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव की घटना, दो लोग हिरासत में।
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा (उम्मा का पूरा) में वर्षों पुराने भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई। विवाद वकील राम सकल यादव पक्ष और बुझावन यादव पक्ष के बीच चल रहा है, जो वर्तमान में चकबंदी न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है।
एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान गन्ने की कटाई को लेकर विवाद बढ़ गया और कुछ ग्रामीण महिलाओं द्वारा महिला पुलिसकर्मी से खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले पर आस्था जायसवाल (सीओ सदर) ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ