सीडीओ संजीव ओझा की अध्यक्षता में 37 शिकायतों पर हुई सुनवाई।
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस सीडीओ संजीव ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम सीधा सुल्तानपुर निवासी दिव्यांग युवक जफरान पुत्र तौफीक को आवासीय एक बिस्सा भूमि का पट्टा प्रमाण पत्र सौंपा गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल देखा गया। समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 25 राजस्व, 5 पुलिस, 3 विकास और 2 अन्य विभागों से संबंधित थीं। दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि यदि अधिकारी समय से फरियादियों की समस्याओं का समाधान करेंगे तो न तहसील दिवस पर भीड़ लगेगी और न ही लोग मुख्यमंत्री दरबार तक जाने को मजबूर होंगे।
0 टिप्पणियाँ