हजारों युवाओं ने निकाला मार्च, आरोपियों को फांसी देने की उठी मांग।
पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा देने की मांग तेज।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। जनपद में चौहान समाज के तत्वाधान में गुरुवार शाम गोरखपुर में हुए राजकुमार चौहान हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च शाम 5 बजे से शुरू हुआ, जिसमें समाज के हजारों युवा हाथों में कैंडिल लेकर शामिल हुए। मार्च में श्यामदेव चौहान (शाहगढ़), संतोष चौहान (नरौली), प्रमोद चौहान, विनोद चौहान, संदीप चौहान, सत्यम चौहान, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्व. राजकुमार चौहान के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को 5 से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार देने की मांग भी की। वक्ताओं में श्यामदेव चौहान, संतोष चौहान, सुनील चौहान, अनिल चौहान, प्रमोद चौहान, सत्यम चौहान, संदीप, मनोज और अर्जुन सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की।
0 टिप्पणियाँ