आजमगढ़ में माँ नर्सिंग स्कूल की राष्ट्रीय संगोष्ठी, 700 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता।

स्वास्थ्य, क्लिनिकल प्रैक्टिस और योग पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण व्याख्यान।
संवाददाता - धीरज वर्मा आजमगढ़ 
आजमगढ़। जनपद के माँ नर्सिंग स्कूल में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में संचार कौशल, स्वास्थ्य सेवाएं, क्लिनिकल प्रैक्टिस और दैनिक जीवन में योग के महत्व जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में लगभग 700 से 800 विद्यार्थियों ने विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से पहुंचकर अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाया। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. आर.बी. त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. मनीष त्रिपाठी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुचित्रा श्रीवास्तव ने छात्रों को नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ