हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य आयोजन, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
वक्ताओं ने कहा— सनातन संस्कृति हमारी पहचान और विरासत।
संवाददाता - धीरज वर्मा आजमगढ़
आजमगढ़। जनपद में नव संवत्सर वर्ष 2083 और होली मिलन के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में हुआ, जिसकी अध्यक्षता ध्रुव कुमार सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। मुख्य आयोजक डॉ. राकेश ने कहा कि नव संवत्सर हमारी संस्कृति का आधार है और सभी शुभ कार्य हिंदू पंचांग के अनुसार ही होते हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं होली मिलन के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों और फाग गीतों से माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।
0 टिप्पणियाँ