नवरात्रि पर आजमगढ़ में राम कथा और रामलीला का भव्य आयोजन।

108 सतचंडी महायज्ञ के बाद 18 से 26 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम। 
रामनवमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील। 
संवाददाता -धीरज वर्मा आजमगढ़ 
आजमगढ़। जनपद के नरौली स्थित सुख शांति आश्रम के पास नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पहले 108 सतचंडी महायज्ञ का सफल आयोजन किया गया, जिसके बाद अब 18 मार्च से 26 मार्च तक राम कथा और रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। संत गुरु महाराज जी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ