वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल।
निजामाबाद पुलिस ने गौसपुर तिराहे से दबोचा आरोपी।
संवाददाता -अबुल कैश
निज़ामबाद/आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को पीड़िता ने थाना निजामाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि चन्द्रेश यादव नामक युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए 19 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी चन्द्रेश यादव (23) निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) को गौसपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव, उपनिरीक्षक दिलीप आनंद, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ