आजमगढ़ कांग्रेस का एक साल पूरा, संगठन मजबूती और जनसंघर्ष का दावा।

‘कौशल’ नेतृत्व में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं पर आंदोलन और जनसंपर्क अभियान तेज। 
संवाददाता - धीरज वर्मा आजमगढ़ 
आजमगढ़। जनपद में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने अपने अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियों को साझा किया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया और 22 ब्लॉकों में पुनर्गठन के साथ 154 मंडल कमेटियों का गठन किया गया।
कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों—खाद संकट, किसानों की समस्या, मनरेगा, सेना सम्मान और अन्य विषयों को लेकर 22 बड़े विरोध प्रदर्शन और 47 ज्ञापन सौंपे। “घर-घर कांग्रेस” और “जन संवाद” जैसे अभियानों के जरिए गांव-गांव तक पहुंच बनाई गई।
साथ ही, सामाजिक समरसता के लिए होली मिलन और रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई को भी सक्रिय किया गया। ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यह वर्ष संगठन पुनर्निर्माण और जनसेवा का रहा है, और आगे भी कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ