नवरात्रि के अवसर पर सफाई अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
संवाददाता - राकेश गौतम
आजमगढ़। जनपद के विकासखंड पल्हनी अंतर्गत ग्राम पंचायत एकरामपुर में शासन के निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया।
नवरात्रि के अवसर पर काली जी मंदिर के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई। ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने का संदेश दिया गया। साथ ही मौजूदा समय में फैल रही बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ