गैलन में तेल भरने पर रोक, अफवाहों पर लगा विराम।
संवाददाता - अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फिलिंग स्टेशनों पर उमड़ी भीड़ को उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह की सूझबूझ और तत्परता ने खत्म कर दिया। एसडीएम ने गैलन और डिब्बों में तेल भरने पर सख्त रोक लगाते हुए पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टॉक के लिए किसी को ईंधन न दिया जाए। साथ ही तहसीलदार चमन सिंह राना और नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्रवाई का असर यह हुआ कि अफवाहों पर तुरंत विराम लग गया और फिलिंग स्टेशनों पर भीड़ खत्म हो गई। अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।
0 टिप्पणियाँ