लेखपाल को फोन कर जमीन की नापी जल्द कराने का दिया निर्देश।
संवाददाता -अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के कोठवां गांव निवासी निर्मल गिरी की जमीन की नापी का मामला लंबे समय से लंबित था। सोमवार को उन्होंने उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताई कि एक वर्ष से आवेदन देने के बावजूद नापी नहीं हो सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तुरंत संबंधित लेखपाल को फोन कर जमीन की नापी जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ