आजमगढ़ : ग्राम सभा की जमीन के पट्टे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश।

सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
संवाददाता -अबुल कैश 
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में ग्राम सभा की जमीन के कथित फर्जी पट्टे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की कीमती जमीन का पट्टा दूसरे गांव के लोगों के नाम कर दिया गया है, जबकि यह जमीन गांव के भूमिहीन लोगों को मिलनी चाहिए। इसको लेकर रविवार को खुदाई का प्रयास भी किया गया, जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया। एसडीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ