संसद में गूंजा रुपये की गिरती कीमत का मुद्दा, धर्मेंद्र यादव ने सरकार को घेरा।

लोकसभा में ओम बिरला से हुई तीखी बहस।
संवाददाता -राकेश गौतम 
नई दिल्ली/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार गिरती कीमत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष Om Birla द्वारा टोके जाने पर उनकी तीखी बहस भी देखने को मिली। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह वित्त राज्य मंत्री का जवाब ध्यान से सुन रहे थे, लेकिन देश प्रधानमंत्री की बातों को भी गंभीरता से सुनता है, जिसमें कहा गया था कि रुपये की कीमत गिरने से देश की साख भी गिरती है।
सांसद ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 60 से गिरकर 94 तक पहुंच गई है, ऐसे में क्या अब प्रधानमंत्री की साख भी गिर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वादे और सरकार की नीतियों में बड़ा अंतर है। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और फिलीपींस की मुद्राओं से तुलना करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताती है तो फिर भारतीय मुद्रा की तुलना डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से कब की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ