बहराइच में अखिलेश और राहुल गांधी का पुतला दहन के दौरान हादसा, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं।

बहराइच के डीएम चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
बहराइच : जनपद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम चौराहे की है, जहां अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि पुतला दहन के दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं, जिसकी चपेट में आकर विधायक का चेहरा झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ