जियापुर सेक्टर की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संदेश, बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।
उत्तर प्रदेश : अम्बेडकर नगर में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के जियापुर सेक्टर अंतर्गत बूथ संख्या 98 और 99 फरीदपुर में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशों और पार्टी की नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। नेताओं ने कहा कि आने वाला चुनाव संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर निर्भर करेगा, इसलिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि बसपा की नीतियां सामाजिक न्याय, सर्वजन हिताय और संविधान की मूल भावना पर आधारित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही यह संकल्प भी दोहराया गया कि वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए हर बूथ को मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान जिला कोषाध्यक्ष अकरम इदरीशी, विधानसभा प्रभारी दिलीप कुमार, विधानसभा महासचिव सियाराम, विधानसभा सचिव आदिल बेग, वरिष्ठ नेता मोहम्मद फारुख, सेक्टर अध्यक्ष रामप्यारे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही प्रदेश में सभी वर्गों को सम्मान और सुरक्षा देने वाली पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता फिर से बसपा की ओर विश्वास के साथ देख रही है और संगठन लगातार जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ