विश्व श्रमिक दिवस पर आजमगढ़ में चला व्यापक स्वच्छता अभियान।

विकास भवन से लेकर गांव-गांव तक सफाई, रोगों की रोकथाम के लिए दवा व चुना का छिड़काव।
आजमगढ़ : जनपद विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में विकास भवन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा दवा और चुना का छिड़काव किया। अभियान का उद्देश्य बढ़ते संक्रामक रोगों के प्रकोप को नियंत्रित करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। सफाई कर्मियों ने हाट-बाजार, मोहल्लों और गांवों में नियमित सफाई करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, क्योंकि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, महेश यादव, सुनील यादव, रामबचन, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, रामसमुझ, सुनील कुमार, मनोरमा, सुकून, अजय मौर्य, भारती सिंह, सुकुमार, अतुल कुमार, जावेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे जनपद में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ