आजमगढ़ में दबंगों पर जबरन कब्जे और धमकी देने का आरोप, पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल।



पत्रकार की पुश्तैनी संपत्ति काटकर ले जाने का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार।
संवाददाता -अबुल कैश/रमेश यादव 
निज़ामबाद/आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार तुर्कचारा गांव में एक पत्रकार ने दबंगों पर पुश्तैनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जबरन सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार हरेन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 6 मई 2026 को दोपहर के समय जब हरेन्द्र कुमार किसी कार्य से सीओ कार्यालय गए हुए थे, उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी पुश्तैनी बांस की खूंटी काट दी और उसे उठा ले गए। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत पत्र में स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची 112 पुलिस पर भी निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया गया है।
पत्रकार ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी पुश्तैनी संपत्ति वापस दिलाई जाए। घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ