CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 मई से शुरू होंगे आवेदन।

6 सितंबर को होगी परीक्षा, 10 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी कराई जा सकती है। यह परीक्षा देश के 132 शहरों में विभिन्न भाषाओं में आयोजित होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
CBSE ने बताया कि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 15 जून से 18 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी होंगे, जबकि परिणाम अक्टूबर 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा शहर का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि बाद में परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#CTET2026 #CBSE #TeacherEligibilityTest #EducationNews #CTETNotification

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ