नगर पालिका के विशेष अभियान के तहत वार्ड में चला व्यापक सफाई अभियान।
जनभागीदारी से स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : मोहम्मद अफजल।
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के निर्देशानुसार आयोजित अभियान का नेतृत्व जिला योजना समिति सदस्य एवं क्षेत्रीय सभासद मोहम्मद अफजल ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सफाई कार्य में भाग लिया।
वार्डवासियों को संबोधित करते हुए सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। अभियान से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी सफाई कार्य में शामिल हुए और मोहल्ले की गलियों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। वार्डवासियों ने नगर पालिका और सभासद की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सिराज अहमद उर्फ मिट्ठू, मोहम्मद दानिश, सोनू इदरीसी, जावेद इदरीसी, रियाज इदरीसी, आफताब, इस्तियाक, इम्तियाज इदरीसी, शमीम अहमद, पुनीत सोनी, समी मोहम्मद, सफाई नायक मुनीर अहमद एवं कमल देव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ