69 हजार शिक्षक भर्ती: मायावती के आवास का घेराव, अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

'मायावती ही दिला सकती हैं न्याय' का दावा करते हुए अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी, पुलिस ने इको गार्डन भेजा।
लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में न्याय की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब उनकी अंतिम उम्मीद बसपा प्रमुख मायावती से है। उनका दावा है कि यदि बहन कुमारी मायावती उनकी मांगों और संबंधित सूची को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाती हैं, तो उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और निष्पक्ष समाधान चाहते हैं। फिलहाल इस मामले में बसपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ