बड़ी खबर : पंजाब में सत्ता हासिल करने की तैयारी में बसपा, मायावती ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की समीक्षा बैठक।

 बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के निर्देश, ‘पंजाब संभालो मुहिम’ को घर-घर पहुंचाने का आह्वान।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पंजाब बसपा की वरिष्ठ लीडरशिप के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और बूथ स्तर तक कैडर को सक्रिय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।https://www.instagram.com/reel/Dcdn92TRoJe/?igsi=MTQ3dXFlcjN6Zml4ZA==
बैठक के दौरान मायावती ने पंजाब में ‘पंजाब संभालो मुहिम’ तथा ‘पराधीनता का अंत, अति बेगमपुरे का संकल्प—श्री गुरु रविदास सम्मान यात्रा’ को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के साथ बहुजन समाज को सत्ता की मंजिल तक पहुंचाना है। उन्होंने संत-महापुरुषों के बेगमपुरा के सपने को साकार करने की दिशा में संगठन को मजबूती से काम करने का संदेश दिया।
मायावती ने पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और कैडर को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए योग्य, निष्ठावान और जनाधार वाले संभावित प्रत्याशियों की सूची समय रहते तैयार करने को कहा।
बैठक में पार्टी नेतृत्व को पंजाब में बहुजन समाज के हक और अधिकारों की रक्षा करते हुए बसपा को सत्ता तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में इंजीनियर रामजी गौतम, विपुल कुमार, सी.पी. सिंह, डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, अजीत सिंह बेनी, कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ और डॉ. नक्षत्रपाल सहित पंजाब के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जोन इंचार्ज और संगठन के अन्य नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ