विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, भारी संख्या में उमड़ी भीड़।
जेवर/नोएडा। बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में पार्टी का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खासा जोश नजर आया।
सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने जेवर विधानसभा क्षेत्र से सतवीर नागर को बहुजन समाज पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। प्रत्याशी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम में आकाश आनंद ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही। आनंद ने कहा कि बहुजन समाज अपने सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।
सम्मेलन में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को बसपा ने क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी के तौर पर पेश किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ